गेंहू फसल की रखवाली कर रहे गरीब किसान पर सांड ने किया हमला दर्दनाक मौत,बचाने आया पुत्र घायल

गेंहू फसल की रखवाली कर रहे गरीब किसान पर सांड ने किया  हमला दर्दनाक मौत,बचाने आया पुत्र घायल 


अनिल कनौजिया 

बाराबंकी सिरौलीगौसपुर कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम शहरी में सांड के हमले से एक वृद्ध किसान दर्दनाक मौत,हो गई।

जानकारी अनुसार शहरी निवासी रमज़ान उम्र करीब 60 वर्षीय अपने खेत में लगी गेंहू की फसल की रखवाली कर रहे थे तभी एक आक्रोशित सांड ने हमला कर दिया और खेतों में ही दौड़ा दौड़ा कर मारने लगा बचाने दौड़े उनके पुत्र सब्बू को भी सांड ने दौड़ाकर लहूलुहान कर दिया।

आनन फानन में सैकड़ों ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को भगाकर पिता व पुत्र को सीएचसी सिरौलीगौसपुर ले गये जहां 60 वर्षीय रमज़ान पुत्र मासुक अली को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं रमज़ान के पुत्र शब्बू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है वहीं परिवार में मातम का माहौल है।

                पंचनामा भरती बदोसरांय पुलिस 

भाई अली हुसैन ने बताया कि रोजा खोलने के लिए वह घर आने वाले थे लेकिन सांड के हमले से मौत हो गई हम लोगों ने सांड से बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाये, बचाने के दौरान भतीजे शब्बू को भी काफी चोटें लगी हैं,जिसका इलाज जारी है, बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी।

                     भाई अली हुसैन 

वहीं रस्तगीर ने बताया कि सांड इतना आक्रोशित था कि रमज़ान को बार बार उठाकर पटक रहा था,अपनी सींघों से हमला कर रहा था पुत्र बचाने दौड़ा उसे भी दौड़ा कर मारा, सैकड़ों ग्रामीणों व ट्रैक्टर की मदद से सांड भागा लेकिन, रमज़ान की तब तक मौत हो चुकी थी।

                             रस्तगीर